खुशबू रचते है हाथ – Non hindi class 10 chapter 17 notes best

इस पोस्‍ट में हमलोग BSEB (Bihar Board) कक्षा 10वीं अहिन्दी – खुशबू रचते है हाथ- Non hindi class 10 chapter 17 notes के सभी पाठों का व्‍याख्‍या प्रत्‍येक अध्याय के समाधान सहित जानेंगे। उनमें से ज्यादातर प्रश्‍न बोर्ड परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। (class 10th Non-Hindi solutions)

Non hindi class 10 chapter 17 notes best

हमारे विशेषज्ञों ने Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions Notes के समाधान तैयार किया है। यह बहुत सरल समाधान है. निम्नलिखितसमाधान को पढ़ने के बाद, आप अपने परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं। विज्ञान में आपको बेहतरीन अंक मिल सकते हैं। विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इस ब्लॉग को पढ़े। – non hindi class 10th bseb

खुशबू रचते है हाथ – Non hindi class 10 chapter 17 notes

प्रश्न – अभ्यासा पाठ से

प्रश्न 1. खुशबू रचने वाले हाथ कैसी परिस्थितियों में रह रहे हैं ?
उत्तर: खुशबू रचने वाले हाथ अर्थात् जी लोग अगरबत्तियाँ बनाकर संसार को खुशबू प्रदान करते हैं। वे लोग विषम परिस्थितियों में रह रहे हैं। उनके टोले या मुहल्ले तथा गली गंदगियों से भरे रहते हैं। उनके वस्त्र भी प्रायः मैले-कुचैले होते हैं।

प्रश्न 2. खुशबू रचते हैं हाथ से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: खुशबू रचते हैं हाथ” से तात्पर्य है खुशबूदार विविध प्रकार की अगरबतियाँ बनाने वाले लोग।

पाठ से आगे

प्रश्न 1. आपके विचार से इस कविता का मुख्य उद्देश्य क्या हो सकता है ?
उत्तर: हमारे विचार से इस कविता का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग में जुड़े लोगों की परिस्थितियों को जानकारी देना।

प्रश्न 2. व्याख्या कीजिए

यहीं इस गली में बनती हैं
मुल्क की मशहूर अगरबत्तियाँ
इन्हीं गंदे मुहल्लों के गंदे लोग।
बनाते हैं केवड़ा, गुलाब, खस और रातरानी अगरबत्तियाँ ।

उत्तर: प्रस्तुत पंक्तियाँ “अरूण कमल” जी रचित “खुशब रचते हैं । हाथ” कविता से उद्धृत हैं। जिसमें लघु उद्योग वाले मुहल्लों/गलियों या टोले की परिस्थितियों को दर्शाया गया है।

यह उद्योग जिस गली में होते हैं वह स्थान गंदगियों से भरा होता है। दुर्गन्धों से भरे उस स्थान पर रहकर भी लोग अपने हाथों से केवड़ा, गुलाब, खस; रातरानी इत्यादि सुगन्धयुक्त अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) “उभरी नसों वाले हाथ” का क्या अर्थ है ?
उत्तर: “उभरी नसों वाले हाथ” का अर्थ है बूढ़े लोग।

(ख) “पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ” का क्या अर्थ है?
उत्तर: “पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ” का अर्थ है नन्हें – नन्हें बच्चों का कोमल हाथ ।

प्रश्न 4. अमीरी एवं गरीबी की खाई को कैसे पाटा जा सकता है-अपना सुझाव दीजिए।
उत्तर: अमीरी एवं गरीबी अर्थात् अमीर और गरीब के बीच की खाईयों -को हम साम्यवाद के द्वारा ला सकते हैं। जिसके अन्दर अमीर लोग गरीबों को मदद देकर उनकी उन्नति में सहायक बनें।

सरकार भी गरीबों के रोजगारयुक्त करने के लिए यथोचित मदद करें। गरीब लोगों को रोजगार प्रदान करें तो अमीरी-गरीबी के बीच खाई पाटा जा सकता है।

गतिविधि

प्रश्न 2. अगरबत्ती बनाना, माचिस बनाना, मोमबत्ती बनाना, पापड़ बनाना, .मसाले का निर्माण करने जैसे लघु उद्योगों में से किसी एक के बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 3. नवगीत के बारे में अपने शिक्षक से जानिए।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 4. मजदूरों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूची बनाइए ।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 5. इस कविता से मिलती-जुलती कुछ रचनाएँ संकलित कीजिए और कक्षा में सुनाइए।
उत्तर: छात्र स्वयं करें।

खुशबू रचते हैं हाथ Summary in Hindi

भावार्थ – जहाँ हाथ से रच-रचकर खुशबूदार अगरबत्तियाँ बनाई जाती उस लघु उद्योग वाले स्थान प्रायः गंदे होते हैं। यह उद्योग प्रायः गली, नालों के किनारे, कुड़े के ढेरों के बगल में ही होते हैं। इस उद्योग में काम करने वाले बूढ़े, जवान, बच्चे एवं नवयुवतियाँ भी होती हैं । इस उद्योग में जुड़े लोग प्रायः गंदे दिखते हैं लेकिन वे अपने हाथों से खुशबूदार विविध प्रकार की अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं।

Non hindi class 10 chapter 17 notes Objective Questions

1. ‘ खुशबू रचते हैं हाथ ‘ शीर्षक पाठ है

( क ) कविता
( ख ) कहानी
( ग ) उपन्यास
( घ ) श्लोक
उत्तर- ( क )

2. ‘ खुशबू रचते हैं हाथ ‘ किसकी रचना या कवि कौन है ?

( क ) बिहारी
( ख ) अरूण कमल
( ग ) गोपाल सिंह नेपाली
( घ ) कबीर
उत्तर- ( ख )

3. ‘ खूशबू रचते हैं हाथ ‘ शीर्षक कविता में किस लघु उद्योग का वर्णन है ?

( क ) पटाखा
( ख ) फुलझड़ी
( ग ) पापड़
( घ ) अगरबत्ती
उत्तर- ( घ )

4. खुशबू रचने वाले हाथ किस परिस्थितियों में रहने को विवश है ?

( क ) सुलभ
( ख ) दुर्गम
( ग ) दयनीय
( घ ) अच्छी।
उत्तर- ( ग )

5. ” खुशबू रचते हैं हाथ ‘ शीर्षक पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

( क ) श्रम की महत्ता को प्रतिपादित करना
( ख ) श्रम न करना
( ग ) आलसी बनना
( घ ) सभी गलत हैं
उत्तर- ( क )

6. ‘ खुशबू रचते हैं हाथ ‘ शीर्षक पाठ में कैसे हाथों का वर्णन हुआ है ?

( क ) सुन्दर हाथ
( ख ) कोमल और मुलायम हाथ
( ग ) मेंहदी रचे हाथ
( घ ) श्रम से कठोर हाथ
उत्तर- ( घ )

7. ‘ खूशबू रचते हैं हाथ ‘ क्या बनाते हैं ?

( क ) कपड़े
( ख ) गद्दे
( ग ) कालीन
( घ ) खुशबुदार अगरबत्तियाँ
उत्तर- ( घ)

8. अगरबत्ती बनाने वाले लोगों पर लिखी गयी कविता है-

( क ) पीपल
( ख ) तू जिन्दा है तो
( ग ) बच्चे की दुआ
( घ ) खुशबू रचते हैं हाथ
उत्तर- ( घ )

9. खुशबूदार अगरबत्तियाँ कौन बनाते हैं ?

( क ) अमीर लोग
( ख ) सेठ लोग
( ग ) पढ़े – लिखे लोग
( घ ) समाज के वनचित , गरीब और निःसहाय लोग
उत्तर- ( घ )

10. केवड़ा , गुलाब , खस , रातरानी आदि नाम होते हैं |

( क ) मिठाइयों के
( ख ) फलों के
( ग ) सब्जियों के
( घ ) अगरबत्तियों के
उत्तर- ( घ )

11. ‘ उभरी नसों वाली हाथ ‘ से तात्पर्य है

( क ) दीनता की चक्की में पिसने वाले दुर्बल हाथ
( ख ) बीमार हाथ
( ग ) अमीर हाथ
( घ ) सभी गलत हैं
उत्तर- ( क )

12. सफलता की जननी कौन है ?

( क ) साहस
( ख ) सोच
( ग ) श्रम
( घ ) निराशा
उत्तर- ( ग )

13. हर काम की सफलता का राज क्या है ?

( क ) श्रम
( ख ) पूँजी
( ग ) आलस्य
( घ ) झूठ
उत्तर- ( क )

Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions PDF Download

प्रत्येक पाठ को सरल तरीके से समझाया गया है जिससे कमजोर छात्र भी समझ सकें। यह नोट्स NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है। इस पोस्ट में Class 10th Non Hindi Book Solutions Notes के प्रत्येक पाठ की प्रत्येक पंक्ति का हिंदी में व्याख्या किया गया है। इस पोस्ट को पढ़कर आप अहिंदी परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक पाठ बिहार बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। प्रत्येक प्रश्न और पाठ को आसानी से समझाया गया है।

S.N10TH EXAM Non-Hindi (अहिन्दी) SUBJECTIVEActive Link
तू जिन्दा है तो Read Now
2ईदगाह Read Now
3कर्मवीर Read Now
4बालगोबिन भगत Read Now
5हुंडरू का जल – प्रपातRead Now
6बिहारी के दोहे Read Now
7ठेस Read Now
8बच्चे की दुआ Read Now
9अशोक का शस्त्र-त्याग Read Now
10ईर्श्र्या : तू न गई मेरे मन से Read Now
11कबीर के पद Read Now
12विक्रमशिला Read Now
13  दीदी की डायरी Read Now
14 पीपल Read Now
15 दीनबंधु ‘निराला’Read Now
16खेमा Read Now
17खुशबू रचते है हाथ Read Now
18हौसलें की उड़ानRead Now
19जन नायक कर्पूरी ठाकुर Read Now
20झाँसी की रानी Read Now
21चिकित्सा का चक्कर Read Now
22सुदामा चरित Read Now
23राह भटके हिरन के बच्चे को Read Now
Our Telegram :- Visit Now

About the author

My name is Najir Hussain, I am from West Champaran, a state of India and a district of Bihar, I am a digital marketer and coaching teacher. I have also done B.Com. I have been working in the field of digital marketing and Teaching since 2022

Leave a comment