bihar board class 10 non-hindi chapter 5 हुंडरू का जल – प्रपात

इस पोस्‍ट में हमलोग BSEB (Bihar Board) कक्षा 8 हिंदी ( किसलयBihar Board Class 10 Non-Hindi Chapter 5 हुंडरू का जल – प्रपात Notes के सभी पाठों का व्‍याख्‍या प्रत्‍येक अध्याय के समाधान सहित जानेंगे। उनमें से ज्यादातर प्रश्‍न बोर्ड परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। (class 10th Non-Hindi solutions)

bihar board class 10 non-hindi chapter 5

हमारे विशेषज्ञों ने Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions Notes के समाधान तैयार किया है। यह बहुत सरल समाधान है. निम्नलिखितसमाधान को पढ़ने के बाद, आप अपने परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं। विज्ञान में आपको बेहतरीन अंक मिल सकते हैं। विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इस ब्लॉग को पढ़े। – non hindi class 10th bseb

bihar board class 10 non-hindi chapter 5 हुंडरू का जल – प्रपात प्रश्न-अभ्यास पाठ से

प्रश्न 1. जैसे हुंडरू का झरना वैसा उसका मार्ग।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: हुंडरू का झरना अत्यन्त आकर्षक, मनमोहक और आनन्ददायक – है। उसी प्रकार हुंडरू जाने का मार्ग भी आकर्षक, मनमोहक और आनन्ददायक है। मार्ग में बीहड़ जंगल जिसमें हिंसक जीवों की आवाज के साथ-साथ विविध पक्षियों का कलरव मनमोहक लगता है। हरे-भरे खेतों की हरियाली रास्ते का आनन्द और भी बढ़ा देता है। हुंडरू का जल प्रपात से उत्पन्न धवल झाग मन के सारे विकारों को दूर कर देता है।

प्रश्न 2. हुंडरू का झरना कैसे बना है?
उत्तर: स्वर्ण-रेखा नदी पहाड़ को पार करने के लिए अनेक भागों में विभक्त हो जाती है। पुनः एक जगह होकर पहाड़ से उतरती है। यह है हुंडरू का झरना जो 243 फीट ऊपर से गिरती है।

प्रश्न 3. “स्वयं झरने से भी ज्यादा खूबसूरत मालूम होता है, झरने से आगे का दृश्य” उस दृश्य की सुन्दरता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
हुंडरू झरने से भी ज्यादा खुबसूरत मालूम होता है उसके आगे का दृश्य । आगे घाटी है। पहाड़ों के बीच पतली नदी मानो थर्मामीटर का पारा हो। नदी के इर्द-गिर्द पत्थरों का अंवार उस पर झाड़ी। चारों ओर सुन्दरता ही सुन्दरता दिखाई पड़ती है। सम्पूर्ण दृश्य प्राकृतिक है । स्वर्ग जैसा सुख देने वाला हुंडरू के झरने से आगे का दृश्य है।

प्रश्न 4.प्रस्तुत पाठ के आधार पर समझाइए कि किसी यात्रा-वृतांत को रोचक बनाने के लिए किन-किन बातों पर ध्यान दिया जाना चाहिए?
उत्तर:
प्रस्तुत पाठ “हुंडरू का जल प्रपात” यात्रा-वृतांत है। किसी भी यात्रा-वृतांत को रोचक बनाने के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ वहाँ के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति का वर्णन भी अनिवार्य है । जैसा कि “हुंडरू का जलप्रपात” शीर्षक पाठ में लेखक ने वर्णन किया है।

प्रश्न 5. यहाँ पर एक दृश्य का वर्णन दो प्रकार से किया गया है।
उत्तर: (क) हुंडरू का पानी कहीं साँप की तरह चक्कर काटता है, कहीं हरिण की तरह छलाँग भरता है और कहीं बाघ की तरह गरजता हुआ नीचे गिरता है।
(ख) हुंडरू का पानी चक्कर काटकर छलाँग भरता हुआ नीचे गिरता इनमें से आपको कौन-सा तरीका अच्छा लग रहा है और क्यों ?

  1. उपरोक्त दो कथनों में मुझे प्रथम कथन का तरीका अच्छा लगता है क्योंकि प्रथम कथन में विशेष्य-विशेषण दोनों का प्रयोग है जबकि दूसरे कथन में विशेषण मात्र प्रयोग हुआ है। .
  2. प्रथम कथन अलंकारपूर्ण है। इसमें उपमा अलंकार का समावेश किया गया है। जैसे – साँप की तरह चक्कर काटना, हिरण की तरह छलांग लगना।

गतिविधि – bihar board class 10 non-hindi chapter 5

प्रश्न 1. बिहार के दर्शनीय स्थानों की सूची बनाइए । प्राकृतिक सम्पदा तथा कृषि को ध्यान में रखते हुए बिहार एवं झारखंड का तुलनात्मक वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हमारा बिहार दर्शनीय स्थानों से भरा है। जिसमें-पटना की पटनदेवी, गोलघर, अजायबघर, चिडियाखाना, महावीर मंदिर, अगमकुँआ और गुरुगोविन्द सिंह का जन्म स्थान, इनके अतिरिक्त बक्सर में ताड़का बध स्थान, गोपालगंज में थावे मंदिर सहरसा का चण्डिका स्थान, बेगुसराय का कावर झील, सीतामढ़ी (जनकपुर) में सीता का जन्म स्थान, कुशेश्वर स्थान,

हरिहर : नाथ आदि दर्शनीय स्थल हैं। प्राकृतिक सम्पदा में झारखंड अवश्य आगे है। लेकिन झारखंड में कषि योग्य भूमि की कमी है। कृषि क्षेत्र में हमारे बिहार झारखंड की अपेक्षा आगे है।

प्रश्न 2. अपने-अपने गाँव और उसके आस-पास ईख. अरहर. सरसों के लहलहाते फूलों पर मंडराते हुए भौरों को अवश्य देखा होगा। साथ ही आम की मंजरियों पर मकरन्द को चूसते हुए मधुमक्खियों के झुंड एवं आम के पल्लवों के बीच छिपी हई कोयल की कूक भी आपने अवश्य सुनी होगी। इस प्राकृतिक दृश्य को महसूस कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

हुंडरू का जलप्रपात Summary in Hindi – bihar board class 10 non-hindi chapter 5

हुंडरू झारखण्ड राज्य के छोटा नागपुर जिले में पड़ता है। राँची से 27 मील की दूरी पर स्थित है-हुंडरू का जलप्रपात । अत्यन्त सुन्दर, मनमोहक यह जलप्रपात है। उसका यात्रा मार्ग भी सुन्दर एवं मनमोहक है।

पहाड़, जंगल, घाटियाँ, नदियों को पार कर हुंडरू के जलप्रपात तक पहुंचा ‘जाता है। आदिवासियों का गीत, पशु-पक्षियों की आवाज से यात्रा आनन्ददायक हो जाता है। हरियाली सम्पन्न वह प्रदेश जादू की तरह मन को मोह लेता है। – bihar board class 10 non-hindi chapter 5

कहीं कोयला तो कहीं अबरख के खान मिलते हैं। वहाँ के लोग गरीबऔर सीधे-सादे हैं। हुंडरू का जलप्रपात स्थल शोभा देवलोक जैसा है। 243 फीट ऊँची जगह से गिरता यह प्रपात पहाड़ों को चीरता पत्थर पर जिस समय गिरता है, उसका स्वरूप अत्यन्त आकर्षक दिखता है। पानी गिर-गिरकर 20-20 फीट उछलता है । झरने (प्रपात) से आगे का दृश्य और भी अधिक मोहक है। उससे आगे भी ऊँचे-ऊँचे प्रपात (झरना) है लेकिन वहाँ तक पहुँचाना कठिन है।

– पहाड़ के ऊपर से नीचे पतली-पतली पगडंडी से चलकर घाटी की शोभा भी वर्णनीय है। सर्पाकार पतली-पतली नदियों के किनारे रंग-बिरंगे पत्थर विभिन्न आकार-प्रकार में लोगों के लिए नयनाभिराम लगता है। हुंडरू की शोभा प्रकृति प्रदत्त है। – bihar board class 10 non-hindi chapter 5

वहाँ दुकानों का आभाव हैं। खाने-पीने की चीज नहीं के बराबर मिलते हैं। प्रपात के पास भयंकर ध्वनि दूर से ही लोगों को आकर्षित कर लेता है। हुंडरू का जलप्रपात दर्शनीय है।

हुंडरू का जल – प्रपात वस्तुनिष्ठ प्रश्न-अभ्यास पाठ से

1. कामता प्रसाद सिंह ‘ काय ‘ रचित पाठ का शीर्षक है 

( क ) हुँडरु का जल प्रपात 
( ख ) कर्मवीर 
( ग ) विक्रमशिला 
( घ ) खेमा                                             
उत्तर-( क )

2.हुँडरु का पानी किसकी तरह छलाँग भरता है ? 

( क ) बिल्ली
( ख ) शेर  
( ग ) चीता 
( घ ) हिरण                                             
उत्तर-( घ )

3. हुंडन का पानी…….. की तरह चक्कर काट ता है

( क ) बिल्ली 
( ख ) चूहा
( ग ) नेवला 
( घ ) साँप                                              
उत्तर– ( घ ) 

4. पुरुलिया रोड से हुंडरू की दूरी है 

( क ) 03 मील 
( ख ) 13 मील
( ग ) 23 मील 
( घ ) 33 मील                                        
उत्तर-( ख )

bihar board class 10 non-hindi chapter 5

5. ‘ हुंडरू का जल – प्रपात ‘ गद्य की कौन – सी विधा है ? 

( क ) यात्रा– वृतांत 
( ख ) पर्यटनचर्चा 
( ग ) कहानी 
( घ ) निबंध                                          
उत्तर – ( क ) 

6. हुंडरू जल – प्रपात की ऊंचाई कितनी है ? 

( क ) 100 फुट
( ख ) 243 फुट 
( ग ) 400 फुट 
( घ ) 500 फुट                                      
उत्तर-( ख )

7. हुंडरू का जल – प्रपात राँची से कितनी दूर है ? 

( क ) 20 मील 
( ख ) 22 मील 
( ग ) 25 मील 
( घ ) 27 मील                                       
उत्तर -( घ ) 

8. हुंडरू की शोभा कैसे बना ? 

( क ) सरकार द्वारा 
( ख ) प्रकृति द्वारा 
( ग ) घाटियों और नदियों द्वारा 
( घ ) वहाँ के निवासियों द्वारा                     
 उत्तर-( ख )

9. ‘ जैसा हुंडरू का झरना , वैसा उसका मार्ग ‘ किसने कहा ? 

( क ) लेखक ने 
( ख ) लेखक के दोस्त ने 
( ग ) सैलानियों ने 
( घ ) वहाँ के निवासियों ने।                       
उत्तर– ( क ) 

10. ‘ हूंडरू का जल – प्रपात ‘ में किस संस्कृति का वर्णन है ? 

( क ) आदिवासी संस्कृति का 
( ख ) मुस्लिम संस्कृति का 
( ग ) सिख संस्कृति का 
( घ ) ईसाई संस्कृति का।                         
उत्तर– ( क )

 11. हुंडरू का जल – प्रपात ‘ किसकी रचना है ?

( क ) प्रेमचंद 
( ख ) पंत 
( ग ) जयशंकर प्रसाद 
( घ ) कामता प्रसाद सिंह‘ काम।              
 उत्तर– ( घ ) 

bihar board class 10 non-hindi chapter 5

12. हुंडरू जल प्रपात के पास किसने बंगला बनवा दिया है ? 

( क ) जिला बोर्ड ने 
( ख ) वहाँ के राजा ने  
( ग ) प्रधानमंत्री ने 
( घ ) मुख्यमंत्री ने।                                
उत्तर– ( क )

13. छोटानागपुर लेखक की दृष्टि में क्या है ? 

( क ) नर्क 
( ख ) जंगल 
( ग ) स्वर्ग का टुकड़ा
( घ ) वियावान भूमि।                              
 उत्तर– ( ग ) 

14. स्वर्ण रेखा एक 

( क ) झरना 
( ख ) नदी 
( ग ) झील 
( घ ) तालाब                                           
उत्तर-( घ )

bihar board class 10 non-hindi chapter 5

15. सवर्ग का एक टुकड़ा है

( क ) मुजफ्फर पुर
( ख ) नागपुर
( ग ) छोटानागपुर
( घ ) सिंहभूमि                                      
उत्तर– ( ग )

Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions PDF Download

प्रत्येक पाठ को सरल तरीके से समझाया गया है जिससे कमजोर छात्र भी समझ सकें। यह नोट्स NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है। इस पोस्ट में Class 10th Non Hindi Book Solutions Notes के प्रत्येक पाठ की प्रत्येक पंक्ति का हिंदी में व्याख्या किया गया है। इस पोस्ट को पढ़कर आप अहिंदी परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक पाठ बिहार बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। प्रत्येक प्रश्न और पाठ को आसानी से समझाया गया है।

S.N10TH EXAM Non-Hindi (अहिन्दी) SUBJECTIVE Active Link
तू जिन्दा है तो Read Now
2ईदगाह Read Now
3कर्मवीर Read Now
4बालगोबिन भगत Read Now
5हुंडरू का जल – प्रपातRead Now
6बिहारी के दोहे Read Now
7ठेस Read Now
8बच्चे की दुआ Read Now
9अशोक का शस्त्र-त्याग Read Now
10ईर्श्र्या : तू न गई मेरे मन से Read Now
11कबीर के पद Read Now
12विक्रमशिला Read Now
13  दीदी की डायरी Read Now
14 पीपल Read Now
15 दीनबंधु ‘निराला’Read Now
16खेमा Read Now
17खुशबू रचते है हाथ Read Now
18हौसलें की उड़ानRead Now
19जन नायक कर्पूरी ठाकुर Read Now
20झाँसी की रानी Read Now
21चिकित्सा का चक्कर Read Now
22सुदामा चरित Read Now
23राह भटके हिरन के बच्चे को Read Now
Our Telegram :- Visit Now

About the author

My name is Najir Hussain, I am from West Champaran, a state of India and a district of Bihar, I am a digital marketer and coaching teacher. I have also done B.Com. I have been working in the field of digital marketing and Teaching since 2022

Leave a comment