अशोक का शस्त्र-त्याग – bihar board class 10 non-hindi chapter 9 Ashok Ka Shastra Tyag

इस पोस्‍ट में हमलोग BSEB (Bihar Board) कक्षा 8 हिंदी ( किसलय ) अशोक का शस्त्र-त्याग – bihar board class 10 non-hindi chapter 9 Ashok Ka Shastra Tyag Notes के सभी पाठों का व्‍याख्‍या प्रत्‍येक अध्याय के समाधान सहित जानेंगे। उनमें से ज्यादातर प्रश्‍न बोर्ड परीक्षा में पूछे जा चुके हैं। (class 10th Non-Hindi solutions)

bihar board class 10 non-hindi chapter 9 Ashok Ka Shastra Tyag

हमारे विशेषज्ञों ने Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions Notes के समाधान तैयार किया है। यह बहुत सरल समाधान है. निम्नलिखितसमाधान को पढ़ने के बाद, आप अपने परीक्षा में बेहतर कर सकते हैं। विज्ञान में आपको बेहतरीन अंक मिल सकते हैं। विज्ञान में उच्च अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इस ब्लॉग को पढ़े। – non hindi class 10th bseb

bihar board class 10 non-hindi chapter 9 Ashok Ka Shastra Tyag

प्रश्न-अभ्यास पाठ से

प्रश्न 1. पद्मा के ललकारने पर भी अशोक ने युद्ध करना स्वीकार क्यों नहीं किया?
उत्तर: पद्मा स्त्रियों की सेना लेकर युद्ध के लिए ललकार रही थी। लेकिन अशोक ने युद्ध स्वीकार नहीं किया क्योंकि अशोक स्त्रियों पर हाथ उठाना पाप मानते थे । स्त्रियों के साथ पुरुष का युद्ध करना शास्त्र में अनुचित कहा गया है।

प्रश्न 2. पदमा को अशोक से बदला लेने का अच्छा अवसर था, तब भी उसने अशोक को जीवित क्यों छोड़ दिया?
उत्तर: पद्मा के सामने सम्राट अशोक नतमस्तक थे । वे शस्त्र का त्याग कर चुके थे तथा प्रण कर लिए कि आगे कभी यद्ध नहीं करूँगा। वीर सैनिक कभी भी निहत्थों पर वार नहीं करते इसीलिए पद्मा अवसर पाकर भी अशोक से बदला नहीं लेकर जीवित छोड़ दिया।

प्रश्न 3. बुद्धं शरणं गच्छामि।।

  • धर्मं शरणं गच्छामि।
  • संघं शरणं गच्छामि।

बॉक्स में दिए गए उपर्युक्त वाक्य संस्कृत भाषा में लिखे गये हैं। इन्हें हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
उत्तर:

  1. भगवान बुद्ध के शरण में जाता हूँ।
  2. बौद्ध धर्म के शरण में जाता हूँ।
  3. तथा संघ के शरण में जाता हूँ।

पाठ से आगे

प्रश्न 1. सैनिकों को उत्साहित करने के लिए राजकुमारी पद्मा और सम्राट अशोक द्वारा कही गई बातों की तुलना कीजिए और बताइए कि अधिक प्रभावशाली कौन है ?
उत्तर:
तुलनात्मक दृष्टिकोण से राजकुमारी पद्मा द्वारा कही गई बातें सैनिकों के लिए अधिक प्रभावशाली थे । अशोक ने कलिंग पर विजय कर अधिकार में लेने या मृत्यु प्राप्त करने की बात अपने सैनिकों से कहा । लेकिन पद्मा अपने सैनिकों को वीर कन्या, वीर भगनी, वीरों की पत्नी कह स्त्रियों में वीर रस का संचार कर देती है। इसके साथ-साथ पिता, भाई, पुत्र-पति के हत्यारों से लोहा लेकर मातृभूमि को पराधीन होते नहीं देखने की प्रतिज्ञा करवाती है। जो अधिक प्रभावशाली है।

प्रश्न 2. इस एकांकी को कहानी रूप में लिखिए।
उत्तर: कहानी रूप में सारांश है । उन्हें लिख देने से उत्तर हो जायेगा।

प्रश्न 3. अगर आप अशोक या पद्मा की जगह होते तो क्या करते और – क्यों?
उत्तर: अगर हम अशोक या पदमा की जगह होते तो वही व्यवहार करते -जो वीरोचित व्यवहार दोनों ने किया।

प्रश्न 4. कल्पना कर बताइए कि यदि अशोक और पद्मा का युद्ध हो गया होता तो क्या होता?
उत्तर: अगर अशोक और पद्मा का युद्ध हो गया होता तो कल्पना किया जा सकता है कि लाखें लोग मारे जाते, लाखों घायल होते तथा अशोक और भी क्रूर हो जाता । वह बौद्ध धर्म स्वीकार नहीं करता।

प्रश्न 5. अस्त्र और शस्त्र के अंतर को लिखिए।
उत्तर: अस्त्र-वह हथियार है जो हाथ में लेकर चलाया जाता है। जैसे-तलवार, गदा, फलसा इत्यादि । शस्त्र-वह हथियार जिसको फेंककर चलाया जाता है। जैसे-तीर, भाला, बम इत्यादि।

प्रश्न 6. युद्ध से हानियाँ” विषय पर अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
उत्तर:

भागलपुर
दिनांक 09-02-2024

प्रिय मित्र
आफताब अस्सलमलैकुम / नमस्ते

मैं कुशल से हूँ। तुम भी सपरिवार कुशल होगे। आगे पत्र में युद्ध से हानियों के विषय में लिखना चाहूंगा । आज के परमाणु युग में युद्ध बहुत हानिकारक साबित होगा। युद्ध से मानव का विनाश निश्चित है । लाखों लोग निरापराध मारे जाते हैं। धन-जन की अपार हानियाँ होती है।

हमारे विचार से युद्ध से होने वाली हानियों के मद्देनजर रखते हुए युद्ध का अंत अनिवार्य है।

तुम्हारा मित्र
नाजिर हुसैन

व्याकरण

प्रश्न 1. नीचे तीन वाक्य दिए गए हैं जो प्रश्नवाचक, पूर्णविराम और .. विस्मयादि स्थितियों को प्रकट करते हैं। पढ़िए और समझिए।
(क) मगध की विजय हुई है ?
(ख) मगध की विजय हुई है।
(ग) मगध की विजय हुई है,
उक्त उदाहरण के आधार पर ऐसे ही तीन वाक्यों को लिखिए।
उत्तर:

  • रमेश संस्कृत पढ़ा है ?
  • रमेश संस्कृत पढ़ा है।
  • रमेश संस्कृत पढ़ा है।

प्रश्न 2. वाक्य में प्रयोग करके “शस्त्र और शास्त्र” में अन्तर स्थापित कीजिए। ”
उत्तर:

  • शस्त्र से युद्ध होता है।
  • शास्त्र अध्ययन योग्य है।।

गतिविधि

प्रश्न 1. इस एकांकी के कुछ संवाद जोशीली आवाज में कहे गये हैं और कछ नरम आवाज में ऐसे दो-दो संवादों को लिखिए और अभिनीत कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 2. किसी भी उत्सव के मौके पर इस एकांकी का मंचन कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

अशोक का शास्त्र-त्याग Summary in Hindi

स्थान : मैदान जिसमें मगध के सैनिकों का शिविर है। बीच में एक पताका पहरा रही है वहीं पर सम्राट अशोक का शिविर है। संध्या बीत चुकी है। तारे चमकने लगे हैं। दीपक जल रहे हैं। अशोक टहलते हुए दिखते हैं उनके मुख पर चिन्ता की छाया है कुछ सोचते हुए आसन पर बैठ जाते हैं।

अशोक सोचते हुए (स्वत:)-चार साल से युद्ध हो रहा है। लाखों मारे गये, लाखों घायल हुए लेकिन कलिंग नहीं जीता जा सका है।

उसी समय द्वारपाल-गुप्तचर आकर संवाद देता है कि कलिङ्ग के महाराज लड़ाई में मारे जा चुके । लेकिन कलिंग का दरवाजा अभी भी बंद है। ” अशोक उत्तेजित होकर काल स्वयं सेना का संचालन करते हैं।

मगध की सेना कलिंग के द्वार पर अस्त्र-शस्त्र से सजी हैं और सेनाओं, को कलिंग विजय या मृत्यु प्राप्त करने को ललकारते हैं। उसी समय फाटक

खुलता है, हजारों स्त्रियाँ वीर वेश में द्वार से बाहर हो मगध की सेना को चुनौतियाँ देती हैं। लेकिन सम्राट अशोक स्त्रियों पर हाथ उठाना, उससे युद्ध करना उचित नहीं मानकर शस्त्र त्याग कर युद्ध नहीं करने की प्रतिज्ञा लेते हैं।

पद्मा भी उन्हें क्षमा कर देती है। अशोक बौद्ध धर्म स्वीकार कर लेते

  • बौद्ध भिक्षु उन्हें
  • बुद्धं शरणं गच्छामि।
  • धर्मं शरणं गच्छामि।
  • संघं शरणं गच्छामि।
  • का पाठ पढ़ाया।

Ashok Ka Shastra Tyag Objective Questions

1. ‘ अशोक का शस्त्र त्याग ‘ शीर्षक पाठ गद्य की कौन – सी विधा है ? 

 ( क ) कहानी
 ( ख ) लेख
 ( ग ) यात्रा – वृतांत्त
 ( घ ) नाटक।                                         
उत्तर– ( घ ) 

2. ‘ अशोक का शस्त्र त्याग ‘ शीर्षक एकांकी के लेखक हैं 

( क ) प्रेमचंद
( ख ) वंशीधर श्रीवास्तव
( ग ) मो. इकबाल  
( घ ) फणीश्वर नाथरेणु।                            
उत्तर– ( ख ) 

 3. ‘ अशोक का शस्त्र त्याग ‘ शीर्षक पाठ का मूल उद्देश्य क्या है ? 

( क ) अहिंसा परमोधर्म
( ख ) शांति का पक्षधर 
( ग ) दोनों
( घ ) सभीगलतहैं।                                 
उत्तर– ( ग ) 

4. अशोक कहाँ का सम्राट था ? 

( क ) कलिंग
( ख ) मगध 
( ग ) उज्जैन
( घ ) सभी गलत हैं।                                
उत्तर– ( ख ) 

5. ‘ अशोक का शस्त्र त्याग ‘ शीर्षक एकांकी में कुल कितने मुख्य पात्र हैं ? 

( क ) एक 
( ख ) दो 
( ग ) तीन
( घ ) चार।                                              
उत्तर– ( घ )

 6. अशोक का शस्त्र त्याग में किस युद्ध का वर्णन है ? 

( क ) स्वतंत्रता संग्राम का 
( ख ) ब्रिटिश कालका 
( ग ) प्राचीन कालका 
( घ ) कलिंगयुद्धका।                              
उत्तर– ( घ ) 

7. सैनिक भेष में कौन चंडी के समान दिखती है ? 

( क ) पद्मा 
( ख ) दुर्गा 
( ग ) काली
( घ ) कमला।                                          
उत्तर-( क ) 

8. ‘ कलिंग ‘ संबंधित है 

( क ) रानीलक्ष्मीबाई से 
( ख ) पद्मासे 
( ग ) अशोकसे 
( घ ) इनमेंसेकोईनहीं।                           
उत्तर-( ख )

 9. कलिंग का युद्ध कितने दिनों तक चला ?

( क ) चारसालोंतक 
( ख ) दोसालोंतक 
( ग ) तीनसालोंतक 
( घ ) पाँचसालोंतक।                               
उत्तर– ( क ) 

10. कलिंग महाराज की कन्या कौन थी ? 

( क ) रेखा
( ख ) जया 
( ग ) पद्मा 
( घ ) सभी।                                             
उत्तर– ( ग ) 

11. कितने साल के युद्ध बाद भी कलिंग नहीं जीता जा सका ? 

(क ) छ : साल 
( ख ) दोसाल  
( ग ) पाँचसाल 
( घ ) चारसाल।                                      
उत्तर ( ख ) 

12. पद्मा किसका बदला लेना चाहती है ? 

( क ) अपने भाई का 
( ख ) अपने पति का 
( ग ) अपने पिता का 
( घ ) अपने पुत्र का।                                
उत्तर– ( ग )

 13. पद्मा का संबंध है | 

( क ) बक्सर की लड़ाई से 
( ख ) 1857 की क्रान्ति से 
( ग ) कलिंग युद्ध से 
( घ ) प्लासी की लड़ाईसे।                       
उत्तर-( ग ) 

14. सैनिकों को तलवार फेंकने का आदेश किसने दिया ? 

( क ) अशोकने  
( ख ) पद्मा 
( ग ) लक्ष्मीबाई ने 
( घ ) सेनापति ने।                                   
उत्तर– ( क ) 

15. ‘ मैं स्त्री – वध नहीं करूँगा ‘ यह पंक्ति किसने कही ?  

( क ) पद्माने 
( ख ) सैनिक
( ग ) सेनापति ने 
( घ ) अशोकने।
उत्तर– ( घ ) 

16. फेंक कर चलाये जाने वाले हथियार को कहते हैं

( क ) अस्त्र 
( ख ) शस्त्र 
( ग ) आग्नेयास्त्र 
( घ ) लाठी।                                           
उत्तर– ( क ) 

17. ‘ बुद्धं शरणं गच्छामि ‘ किसने कहा ? 

( क ) अकबरने 
( ख ) अशोकने 
( ग ) चाणक्यने 
( घ ) औरंगजेब ने।                                   
उत्तर -( ख )

18. ‘ मैं स्त्रियों पर शस्त्र नहीं चलाऊँगा ‘ किसने कहा ? 

( क ) सेनाने
( ख ) अशोकने 
( ग ) पुलिसने
( घ ) चन्द्रगुप्त ने।                                    
उत्तर-( ख ) 

Bihar Board Class 10th Non Hindi Solutions PDF Download

प्रत्येक पाठ को सरल तरीके से समझाया गया है जिससे कमजोर छात्र भी समझ सकें। यह नोट्स NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है। इस पोस्ट में Class 10th Non Hindi Book Solutions Notes के प्रत्येक पाठ की प्रत्येक पंक्ति का हिंदी में व्याख्या किया गया है। इस पोस्ट को पढ़कर आप अहिंदी परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक पाठ बिहार बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए है। प्रत्येक प्रश्न और पाठ को आसानी से समझाया गया है।

S.N10TH EXAM Non-Hindi (अहिन्दी) SUBJECTIVEActive Link
तू जिन्दा है तो Read Now
2ईदगाह Read Now
3कर्मवीर Read Now
4बालगोबिन भगत Read Now
5हुंडरू का जल – प्रपातRead Now
6बिहारी के दोहे Read Now
7ठेस Read Now
8बच्चे की दुआ Read Now
9अशोक का शस्त्र-त्याग Read Now
10ईर्श्र्या : तू न गई मेरे मन से Read Now
11कबीर के पद Read Now
12विक्रमशिला Read Now
13  दीदी की डायरी Read Now
14 पीपल Read Now
15 दीनबंधु ‘निराला’Read Now
16खेमा Read Now
17खुशबू रचते है हाथ Read Now
18हौसलें की उड़ानRead Now
19जन नायक कर्पूरी ठाकुर Read Now
20झाँसी की रानी Read Now
21चिकित्सा का चक्कर Read Now
22सुदामा चरित Read Now
23राह भटके हिरन के बच्चे को Read Now
Our Telegram :- Visit Now

About the author

My name is Najir Hussain, I am from West Champaran, a state of India and a district of Bihar, I am a digital marketer and coaching teacher. I have also done B.Com. I have been working in the field of digital marketing and Teaching since 2022

Leave a comment