घर्षण के कारण – Bihar Board Class 8 Science Solution Chapter 6 Best Notes

घर्षण के कारण – Bihar Board Class 8 Science Solution Chapter 6 Best Notes के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी हासिल करेंगे और BSEB Class 8 Science Chapter 6 से संबंधित जितना भी प्रश्न व आंसर बनेंगे सभी का सॉल्यूशन दिया जाएगा |

अगर आप आठवीं का छात्र हैं तो इस नोटिस को पढ़कर अपना Score बढ़ा सकते हैं नीचे दिए गए सभी प्रश्न उत्तर पाठ्यक्रम का अनुसार है

घर्षण के कारण – Bihar Board Class 8 Science Solution Chapter 6 Best Notes

-:- अभ्यास -:-

प्रश्न 1. कौन-सा गतिशील गेंद की गति को मंद करता है?
उत्तर- घर्षण बल गतिशील गेंद की गति को मंद करता है

प्रश्न 2. घर्षण बल क्या है ?
उत्तर- किसी वस्तु पर लगने वाला वह बल जो हमेशा गति का विरोध करता हो उस विरोधी बल को घर्षण बल कहते हैं। प्रत्येक वस्तु पर घर्षण बल उसकी गति के विपरीत दिशा में होता है। घर्षण बल हमेशा गति का विरोधी बल होता है तथा कभी भी गति बढ़ाने में मदद नहीं करता। घर्षण बल दो सतहों के बीच कार्य करता है इसलिए इसे सम्पर्क बल कहते हैं।

प्रश्न 3. स्थैतिक घर्षण तथा सी घर्षण में अन्तर बताइए।
उत्तर- जब किसी वस्तु को विराम की स्थिति से गति में लाने का प्रयास किया जाता है। उस स्थिति में लगने वाले घर्षण बल को स्थैतिक घर्षण कहते.

जब कोई एक वस्तु, दूसरे वस्तु पर गतिमान हो तो उन दोनों सतहों के बीच लगने वाले घर्षण को सी घर्षण कहते हैं। सी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

प्रश्न 4. घर्षण बल की दिशा क्या होती है?
उत्तर- घर्षण बल की दिशा हमेशा गति के विपरीत होती है।

प्रश्न 5. जब गेंद को समान वेग से फेकेंगे तो गेंद क्यों
(A) पक्की समतल सतह पर लम्बी दूरी तय करती है।
उत्तर – जब गेंद को समान वेग से फेंकते हैं तो गेंद पक्की समतल सतह पर लम्बी दूरी तय करती है क्योंकि पक्की समतल सतह की प्रकृति चिकनी होती है जिसके कारण घर्षण बल कम लगता है।

(B) कच्ची सड़क पर कम दूरी तय करती है।
उत्तर – कच्ची सड़क पर गेंद कम दूरी तय करती है क्योंकि यहाँ घर्षण बल ज्यादा लगता है।

(C) कंकड़ी सड़क पर बहुत कम दूरी तय कर पाती है।
उत्तर- कंकडीली सड़क की सतह काफी खरदरा है जिसके कारण यहाँ घर्षण बल बहुत अधिक कार्य करता है। परिणामस्वरूप गेंद बहुत कम दूरी तय कर पाती है।

प्रश्न 6. जब एक वस्तु दूसरी वस्तु की सतह पर गति करती है तो कौन वस्तु घर्षण प्रदर्शित करेगी?

  • निचली वस्तु की सतह
  • ऊपर गतिशील वस्तु की सतह
  • दोनों वस्तु की सतह ।

उत्तर- दोनों वस्तु की सतह ।

प्रश्न 7. खिलाड़ी द्वारा जूतों में काँटी का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर- काँटी जमीन में घुस जाती है जिसके कारण जूता और जमीन में बहुत अच्छी सम्पर्क स्थापित हो जाता है। परिणामस्वरूप घर्षण बल का मान अधिक हो जाता है और खिलाड़ी फिसल नहीं पाते हैं तथा अपने क्षमता के अनुसार प्रदर्शन कर पाते हैं।

प्रश्न 8. घर्षण हानिकारक वस्तु अनिवार्य है। क्यों?
उत्तर- सतहों के बीच घर्षण ऊर्जा का अपव्यय करते हैं। घर्षण के कारण वस्तुएँ घिस जाती हैं। कपड़ा, जूता, चाकू, पेंसिल, पेन, बॉल बेयरिंग आदि घर्षण के कारण घिसकर खराब हो जाते हैं। मशीनों में घर्षण के कारण ऊर्जा का क्षय होता रहता है तो दूसरी तरफ बिना घर्षण के हम पृथ्वी चल नहीं पाएंगे। वाहन सड़क पर दौड़ नहीं पाएगी। घर्षण के कारण ही वाहनों पें गति संभव है।

वाहनों की दिशा परिवर्तन में, कागज पर लिखने इत्यादि ऐसे बहुत कार्य हैं जिसमें घर्षण सहायक होते हैं। इस प्रकार घर्षण जहाँ हानिकारक है, वहीं अत्यंत लाभकारी भी है। यानि अनिवार्य भी है।

प्रश्न 9. धारा रेखीय आकृति से क्या समझते हैं ? हवाई जहाज की आकृति या नाव । जहाज को विशेष आकृति क्यों प्रदान की जाती है ?
उत्तर-
तरल पदार्थ (गैस तथा द्रव) में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति’ को विशेष रूप प्रदान किया जाता है जिससे घर्षण के मान को कम किया जाता है । इसी विशेष आकृति को धारा-रेखीय आकृति कहते हैं। हवाई जहाज, नाव, जहाज की धारा रेखीय आकृति दिया जाता है।

ताकि हवा तथा जल से कम से कम अवरोध या घर्षण हो सके। घर्षण कम होने से ऊर्जा का क्षय कम होता है और आसानी से यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक गमन कर पाती है।

प्रश्न 10. खाली स्थानों को भरें।

  1. घर्षण वह बल है जो गति का …विरोध.. करता है।
  2. चिकनी सतह की अपेक्षा रूखड़ी सतह …अधिक. घर्षण उत्पन्न करती है।
  3. कैरमबोर्ड पर पाउडर के प्रयोग से घर्षण …कम.. हो जाता है।
  4. तरल घर्षण को …कर्षण.. कहते हैं।
  5. हवाई जहाज की आकृति …धारा रेखीय.. होती है जिससे हवा के कारण घर्षण कम हो जाए।

प्रश्न 11. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य ?

  1. जब किसी गेंद को किक करते हैं तो सदा के लिए लुढ़कती रहती – असत्य
  2. घर्षण के कारण ऊष्मा ऊर्जा उत्पन्न होती है। – सत्य
  3. वस्तु के भार पर घर्षण का मान निर्भर करता है। – सत्य
  4. स्नेहक के प्रयोग से घर्षण का मान घट जाता है। – सत्य

कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न 1. मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए। ·
उत्तर– जब हम डेस्क को थोड़ा झुकाते है तो उस पर रखी पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरम्भ कर देती है। इस पर लगनेवाले घर्षण बल को दिशा पुस्तक के सरकने की दिशा के विपरीत अर्थात् ऊपर की ओर होगी।

प्रश्न 2. मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा . या कठिन । अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर– साबन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के फर्श पर उलट जाने पर इस पर चलना बहुत कठिन हो जाएगा, क्योंकि इससे फर्श अत्यधिक चिकना हो जाएगा और दोनों पृष्ठों के बीच अनियमितताएँ काफी बढ़ जाएँगी। फर्श के चिकना हो जाने के कारण घर्षण बल कम हो जाता है, जिससे कम हो बल लगाने पर कोई वस्तु गति करने लगता है। परिणामतः घर्षण बल कम होने से फिसलन काफी बढ़ जाएगो और इस पर चलना कठिन हो जाएगा। इसका कारण है घर्षण, बल का कम होना।

प्रश्न 3. व्याख्या कीजिए, सी घर्पण स्थैतिक घर्पण से कम क्यों होता है?
उत्तर-  रथैतिक घर्षण किसी वस्तु को विराम से गति में लाने में लगाया जानेवाला बल है, जबकि सी घर्षण वस्तु को उसकी उसी चाल से गतिशील रखने के लिए आवश्यक  बल है। स्पष्टतः वस्तु को विराम से गति में लाने की अपेक्षा उसकी गति को बरकरार रखने में हमे बल लगाना पड़ेगा । अर्थात् सी घर्षण स्थैतिक घर्षण से कम होगा।

प्रश्न 4. वर्णन कीजिए, घर्पण किस प्रकार शत्रु एवं पित्र दोनों है।
उत्तर– घर्पण शत्रु एवं मित्र दोनों है, क्योंकि घर्षण के कारण वस्तुएँ तथा फर्श आदि घिस जाते है, जिससे अत्यधिक ऊष्मा नष्ट होती है, अतः घर्षण शत्रु है।घर्पण के बगैर हम चल-फिर नहीं सकते, मोटरगाड़ियाँ या अन्य वाहनों की गति . नियंत्रित नहीं हो सकती, हम कलम या पेसिल पकड़कर लिख नही सकते । वस्तु गतिशील अवस्था में रहेगी तो वह रुक नहीं पायेगी। घर्पण की मदद से ही हम उपर्युक्त सबकी गति को रोकते है। इस प्रकार घर्पण हमारा मित है।

प्रश्न 5. वर्णन कीजिए, तरल में गति करनेवाली वस्तुओं की आकृति विशेप प्रकार की क्यों बनाते हैं ?
उत्तर- वायु अत्यन्त हलकी तथा विरल होती है। फिर भी इससे होकर गति करनेवाली वस्तुओं पर वायु घर्पण बल लगाती है। इसी प्रकार जल तथा अन्य द्रव भी इनसे होकर गति करनेवाली वस्तओं पर घर्पण बल लगाते हैं। जब वस्तुएँ किसी तरल में गति करती है तो उन्हें उन पर लगे घर्पण बल पर पार पाना होता है। इस प्रक्रिया में उसकी ऊर्जा का क्षय होता है। अतः घर्षण को कम-से-कम करने के लिए वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की बनायी जाती है, ताकि घर्षण बल कम लगे।

प्रश्न 6. कमानीदार तुला क्या है ?
उत्तर- कमानीदार तुला वह युक्ति है जिसके द्वारा किसी वस्तु पर लगने वाले बल को मापा जाता है।

प्रश्न 7. कमानीदार तुला से बल को कैसे मापते हैं ?
उत्तर-  कमानीदार तुला में एक कुण्डलित कमानी होती है, जिसमें बल लगाने पर प्रसार हो जाता है। कमानी के इस प्रसार की माप इसके अंशांकित पैमाने पर चलनेवाले संकेतक द्वारा की जाती है। पैमाने के पाठ्यांक द्वारा बल का परिमाण प्राप्त होता है।

प्रश्न 8. क्या सभी पृष्ठों पर समान घर्पण बल लगता है ?
उत्तर- नहीं, चिकने फर्श पर घर्पण बल कम लगता है और रुखड़े पर अधिक ।

About the author

My name is Najir Hussain, I am from West Champaran, a state of India and a district of Bihar, I am a digital marketer and coaching teacher. I have also done B.Com. I have been working in the field of digital marketing and Teaching since 2022

Leave a comment